कानून बनाने की मांग जनसंख्या नियंत्रण पोस्टकार्ड भेज प्रधानमंत्री को

जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग को लेकर शहर के तलवार दंपत्ति की ओर से चलाया जा रहा अभियान जारी है।


गुरुवार को सिटी प्रधान डाकघर पर सुरभि परिवार के दिनेश तलवार और दिशा तलवार ने जन जागरण अभियान चलाया। लोगों को बढ़ती जनसंख्या की तरफ ध्यान आकर्षित किया।


प्रधानमंत्री के नाम 365 पोस्टकार्ड भेजे और जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाए जाने की मांग की। कहा कि लगातार जागरुकता अभियान के बावजूद देश में तेजी से बढ़ रही आबादी पर ब्रेक नहीं लग पा रहा।



सिर्फ कानून के माध्यम से ही उसे रोका जा सकता है। जनसंख्या वृद्धि पर तलवार दंपत्ति पिछले 25 वर्षों से यह अभियान चला रहे हैं। अब तक 160 से अधिक शहरों में पदयात्रा कर चुके हैं।


उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी समस्या जनसंख्या पर सभी ने अपनी आंखें बंद कर रखी हैं। पोस्टकार्ड अभियान में उनके साथ गुरुवार को बीके शर्मा, राकेश गर्ग भी शामिल रहे।


चार जनवरी को तलवार दंपत्ति जंतर-मंतर और इंडिया गेट दिल्ली में अपनी पदयात्राएं करेंगे।